कर्नाटक: कर्नाटक के हम्पी के पास सनापुर झील में गुरुवार रात तीन आरोपियों ने इजरायली महिला पर्यटक और होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने तीन पुरुष पर्यटकों के साथ मारपीट कर एक को तुंगभद्रा नहर में धकेल दिया, जिसका शव दो दिन बाद बरामद हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
_देश विदेश