
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिश्वतखोरों के समर्थन में हड़ताल करने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि लोगों को परेशान करके सरकार पर दबाव बनाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वतखोर कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद तहसीलदार हड़ताल कर रहे हैं और आम लोगों को परेशान कर रहे हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल करना गलत है और ऐसी किसी भी कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो।
👇🏻 देखें वीडियो X पर 👇🏻
https://x.com/BhagwantMann/status/1901931240225206324/video/1
Tags
_पंजाब-चंडीगढ़