पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में बड़ा फेरबदल, 10 नए अधिकारियों की तैनाती, 8 को बनाया गया SSP



चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को 10 अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसमें 8 अधिकारियों को विभिन्न रेंजों और EWO विंग में SSP (सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर तैनात किया गया है।  

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, IPS अधिकारी डी. हरीश कुमार ओमप्रकाश को ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन) के साथ-साथ SSP विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज का कार्यभार सौंपा गया है। इनके अलावा अन्य 7 अधिकारियों को भी विभिन्न रेंजों में SSP के रूप में तैनात किया गया है।  

मनजीत सिंह – SSP विजिलेंस, फिरोजपुर रेंज  

अरुण सैनी – SSP विजिलेंस, रूपनगर रेंज  

लखबीर सिंह – SSP विजिलेंस, अमृतसर रेंज  

हरप्रीत सिंह – SSP विजिलेंस, जालंधर रेंज  

जगतप्रीत सिंह – SSP विजिलेंस, लुधियाना रेंज  

राजपाल सिंह – SSP विजिलेंस, पटियाला रेंज  

रुपिंदर कौर – SSP विजिलेंस, EWO विंग, लुधियाना  

गौरतलब है कि इससे पहले 9 मार्च, 2025 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसमें 6 SSP अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया था। अब विजिलेंस ब्यूरो ने सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए नए अधिकारियों को नियुक्त किया है।  






Previous Post Next Post