जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान सुखवंत सिंह निवासी रियासी (जम्मू) और कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर (दिल्ली) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।