लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 18 मार्च को लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में रैली करेंगे। सूत्रों के अनुसार, उसी दिन दोनों नेता सिविल अस्पताल का दौरा भी करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान केजरीवाल और मान अस्पताल में नई आधुनिक सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सिविल अस्पताल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि स्टाफ को छुट्टी न दी जाए और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा जाए।