जाने 18 मार्च का इतिहास: आज के दिन घटी महत्वपूर्ण घटनाएं



नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में 18 मार्च का दिन कई अहम घटनाओं का गवाह रहा है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं 18 मार्च के इतिहास में घटित कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं।  


महत्वपूर्ण घटनाएं

18 मार्च 1944 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।  

18 मार्च 1965 को सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक की।  

18 मार्च 1990 को अमेरिका के एक संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कला कृतियां चोरी हो गईं।  

18 मार्च 2006 को संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।  

18 मार्च 2007 को उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की।  

18 मार्च 2009 को केंद्र सरकार ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की।  


जन्म

18 मार्च 1914 को आजाद हिंद फौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।  

18 मार्च 1914 को भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नगिंदर सिंह का जन्म हुआ।  

18 मार्च 1938 को हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ।  


निधन

18 मार्च 2000 को हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध गायिका राजकुमारी दूबे का निधन हुआ।  

18 मार्च 2007 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन हुआ।  

18 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है।

Previous Post Next Post