होली पर लगेगा साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा असर

  


नई दिल्ली: आज, 14 मार्च 2025, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी शुभ अवसर पर सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे और साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा।  

चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 9:29 बजे से दोपहर 3:29 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और लोग बिना किसी बाधा के होली मना सकेंगे।  

यह ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा और इसे ब्लड मून (लाल चांद) के रूप में देखा जाएगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा, शनि और सूर्य से दृष्ट होगा, जिससे अग्नि तत्व की प्रधानता रहेगी। हालांकि, भारत में यह दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।

Previous Post Next Post