हॉकी ओलिंपियन्स मनदीप सिंह और उदिता दुहान 21 मार्च को बंधेंगे शादी के बंधन में

 


नई दिल्ली: भारतीय हॉकी के दो ओलिंपियन खिलाड़ी, मनदीप सिंह और उदिता कौर दुहान, जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मनदीप, जो जालंधर के रहने वाले हैं और भारतीय पुरुष हॉकी टीम में स्ट्राइकर के रूप में जाने जाते हैं, वहीं उदिता हरियाणा के हिसार से हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं।  

21 मार्च को जालंधर में होगा विवाह समारोह 

जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में संपन्न होगी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा, खेल और राजनीतिक जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।  


हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी हैं दोनों

मनदीप सिंह को भारतीय हॉकी टीम में 'गोल मशीन' के नाम से जाना जाता है। वहीं, उदिता कौर दुहान हॉकी इंडिया लीग में सबसे महंगी खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें महिला हॉकी में एक खास पहचान दिलाई है। दोनों खिलाड़ियों की शादी का कार्ड भी सामने आया है, जिसमें उनके नाम के आगे 'ओलिंपियन' लिखा गया है, जो उनके खेल जगत में योगदान को दर्शाता है।

Previous Post Next Post