रायपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। वे प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तहत आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में वे विधायकों से चर्चा करेंगी और सदन को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, विधायकों की जिम्मेदारियां, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास पर अपने विचार साझा करेंगी। साथ ही, सदन में प्रभावी कार्यशैली को लेकर विधायकों को टिप्स भी देंगी।
वे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यह विमान उन्नत संचार प्रणालियों से लैस होता है और इसे वायुसेना के वरिष्ठ पायलट उड़ाते हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया जाएगा।