9 महीने 13 दिन बाद अंतरिक्ष से लौटेंगी सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

 


वाशिंगटन: अंतरिक्ष में 9 महीने और 13 दिन बिताने के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर धरती पर लौट रहे हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो अन्य अंतरिक्ष यात्री, निक हेग और एलेक्ज़ेंडर गोर्बुनोव भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से रवाना हो गए हैं।  

चारों यात्री स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार हैं। यान का दरवाजा सुबह 8:35 बजे बंद कर दिया गया और 10:35 बजे यह ISS से सफलतापूर्वक अलग हो गया। अनुमान है कि वे 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे। उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर नासा और स्पेसएक्स पूरी तरह सतर्क हैं।

Previous Post Next Post