शोलटू में चरखा स्वयं सहायता समूह के हैंडलूम हाउस का उद्घाटन


शोलटू : हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज चरखा स्वयं सहायता समूह के हैंडलूम हाउस का उद्घाटन किया। यह हैंडलूम हाउस JSW फाउंडेशन द्वारा निर्मित किया गया है और महिलाओं के आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर चरखा स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं ने मुख्य अतिथि का दिल से स्वागत किया और हैंडलूम हाउस को उन्हें समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने JSW फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने यह हथकरघा शॉप बनवाकर उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र उनकी आजीविका बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा और पारंपरिक हथकरघा उद्योग को नया प्रोत्साहन देगा।

श्री जगत सिंह नेगी ने JSW फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में JSW शोलटू के हेड ऑफ प्लांट श्री कौशिक मौलिक सहित सभी विभागाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व प्रमुख एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

Previous Post Next Post