‘नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, तस्करों को नहीं मिलेगी माफी’ – भगवंत मान


लुधियाना: लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और दोषियों के घर गिराने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी।  


मान ने 1 अप्रैल से राज्यव्यापी ‘नशा विरोधी जन आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की, जिसमें आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर नशे से जुड़ी जानकारी देने की अपील की।  

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हाल ही में 17 तहसीलदारों को निलंबित किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब को नशा और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Previous Post Next Post