ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना के घर खुशखबरी आई है। सीमा ने मंगलवार सुबह 4 बजे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। वकील ए.पी. सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।वकील सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों से बच्ची के लिए नाम सुझाने की अपील भी की है।
कौन है सीमा हैदर?
32 वर्षीय सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली हैं। वह मई 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थीं। सीमा और सचिन मीना की प्रेम कहानी 2019 में एक ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई थी।
गिरफ्तारी और जमानत
भारत आने के बाद, सीमा और सचिन को जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का आरोप लगा था। हालांकि, दोनों को बाद में जमानत मिल गई थी। सीमा ने दावा किया कि उन्होंने सचिन से शादी कर ली है और हिंदू धर्म अपना लिया है।
पाकिस्तानी पति की आपत्ति
सीमा के पहले पति गुलाम हैदर, जो पाकिस्तान में रहते हैं, ने अपने बच्चों की कस्टडी के लिए एक भारतीय वकील को नियुक्त किया था। अब बच्ची के जन्म के बाद, सीमा और सचिन की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।