केजरीवाल और भगवंत मान आज लुधियाना में, सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का करेंगे उद्घाटन



लुधियाना: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना में सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उद्घाटन समारोह के बाद केजरीवाल और मान अस्पताल के वार्डों का दौरा करेंगे और मरीजों से बातचीत भी करेंगे।  

इसके अलावा, दोनों नेता इंडोर स्टेडियम में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। हालांकि, रैली का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। केजरीवाल और भगवंत मान कल भी लुधियाना में थे, जहां उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल इलाकों में लोगों से मुलाकात की।

Previous Post Next Post