ए.आर. रहमान अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद कराया गया भर्ती



चेन्नई: ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन और सिंगर ए.आर. रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी एंजियोग्राम की जा सकती है। हालांकि, उनकी सेहत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Previous Post Next Post