क्रिप्टो ठगी का मास्टरमाइंड विजय जुनेजा गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त



शिमला:  क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड विजय जुनेजा ने पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। पुलिस की एसआईटी आरोपी की निशानदेही पर उसकी संपत्तियों की मैपिंग कर रही है और जल्द ही और संपत्तियां जब्त की जाएंगी।  


जांच में बड़े खुलासे

एसआईटी की जांच में पता चला कि आरोपी ने पंजाब में 23 करोड़ की संपत्ति कागजों में सिर्फ 4 करोड़ की बताकर बेची थी। क्रिप्टो ठगी के इस बड़े रैकेट में अब तक 40 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।  इसमें 

पुलिस की जांच में सामने आया कि विजय जुनेजा अपने साथियों सुभाष, हेमराज, सुखदेव और अभिषेक का पैसा इन्वेस्ट करता था। उसने जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी थी।  


लंबे समय से था फरार, कोर्ट में किया आत्मसमर्पण 

विजय जुनेजा पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा था, लेकिन एसआईटी की नजर उस पर बनी हुई थी। उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। जमानत के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने के बाद भी राहत न मिलने पर उसने शिमला सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  


एक लाख से अधिक लोगों से ठगी

क्रिप्टो करंसी ठगी के इस रैकेट में हिमाचल समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक लोगों को शिकार बनाया गया। शातिरों ने लोगों को फंसाने के लिए छह अलग-अलग तरह के क्वाइन तैयार किए थे। एसआईटी को कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post