गग्गल: दिल्ली से गग्गल आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते विमान को अम्बाला के ऊपर से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री को उतारने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से दोपहर 2:30 बजे गग्गल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद लगभग 3 बजे यह फ्लाइट गग्गल से दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि एयरलाइन ने स्थिति को कुशलता से संभालते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की।