दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 मार्च को भी हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे 16 से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट आ सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 17 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री तक रह सकता है।
हवा में सुधार, एक्यूआई 179 दर्ज
राजधानी में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई 179 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित (238 एक्यूआई) रही, जबकि फरीदाबाद में सबसे कम (94 एक्यूआई) दर्ज किया गया।