बिहार: श्रीरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान तीन लोग गंगा में डूबे, दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी



बलिया: बिहार के बलिया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गंगा नदी घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार के दौरान नहाते समय तीन लोग गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि अब तक एक लड़के और एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी लड़की की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है।  


जाने क्या है पूरा मामला?  

रविवार को बलिया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गंगा नदी घाट पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो परिवार मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मुंडन संस्कार के दौरान कुछ लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान अचानक तीन लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी में डूबे तीन लोगों में एक लड़का और दो लड़कियां शामिल थीं।  

शव बरामद, एक की तलाश जारी  

पुलिस ने बताया कि डूबने वालों में अंकित वर्मा (17 वर्ष), आस्था राजभर (15 वर्ष) और खुशी राजभर (14 वर्ष) शामिल हैं। अंकित वर्मा दुबहर थाना क्षेत्र के छोटका दुबहर गांव का रहने वाला था और अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। वहीं, आस्था और खुशी राजभर नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई गांव से आई थीं और वे भी अपने परिवार के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थीं।  

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की मदद से अंकित वर्मा और खुशी राजभर का शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि, आस्था राजभर की अब तक तलाश जारी है। गोताखोर लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।  

परिवारों में मचा कोहराम: इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। जिस मुंडन संस्कार के लिए परिवार खुशी-खुशी गंगा घाट पर पहुंचे थे, वह पल भर में मातम में बदल गया। परिवार के लोग अपनों को खोने के गम में बिलख रहे हैं।  


पुलिस ने क्या कहा?  

इस मामले पर बीचला घाट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अंकित वर्मा का शव बरामद कर लिया गया है और खुशी राजभर का शव भी निकाल लिया गया है। लेकिन आस्था राजभर की तलाश अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि आस्था मऊ जिले के मर्यादपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिलौली गांव की रहने वाली है और अपनी मौसी के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी।  


गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी : पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार आस्था राजभर की तलाश में जुटी हुई है। गंगा नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द लापता लड़की का पता लगाया जा सके।  

मामले की जांच शुरू : इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि गंगा घाट पर स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।  

Previous Post Next Post