भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज


दिल्ली: भारत सरकार ने बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक में भारत के शामिल होने के पाकिस्तान के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद का असली केंद्र कहां है। उन्होंने पाकिस्तान को अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर मढ़ने के बजाय आत्ममंथन करने की सलाह दी।                                                   

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बलूच लिबरेशन आर्मी पर जाफर एक्सप्रेस पर हमले का आरोप लगाते हुए इसके पीछे भारत का हाथ होने की आशंका जताई थी। इस हमले में 26 यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई थी। भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं के लिए झूठे आरोप लगाने के बजाय समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

Previous Post Next Post