बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह 6:45 बजे पुलिस ने संवरा, थाना रसड़ा क्षेत्र से हत्या के प्रयास से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुमित सिंह उर्फ सीपू (पुत्र प्रदीप सिंह), राज सिंह (पुत्र संजीव कुमार सिंह) और प्रदीप सिंह (पुत्र दधिबल सिंह) शामिल हैं। इन पर धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 117(2), 118(1), 109, 324(5), 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।
गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने किया, जिनके साथ मुख्य आरक्षी नंदलाल यादव, अरविंद त्रिपाठी और आरक्षी पंकज विश्वकर्मा मौजूद रहे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।