पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने सुक्खू सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर साधा निशाना



सोलन: हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर कानून व्यवस्था को संभालने में विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कभी देश का सबसे शांत राज्य माना जाने वाला हिमाचल अब गोलीबारी, बलात्कार और हत्याओं जैसी घटनाओं से जूझ रहा है।  

परमार ने बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक पर फायरिंग की घटना को सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की।  


सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता ने सरकार से इस घटना की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।  

परमार ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस और सीआईडी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपराधों को समय रहते रोकने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

Previous Post Next Post