लुधियाना: लुधियाना में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सीआईए पुलिस पार्टी ने दुगरी इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की।
जब पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों की पहचान गगनदीप सिंह गग्गू और मंदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।