हिमाचल प्रदेश के बजट में कई बड़ी घोषणाएं, पढ़े पूरी खबर

 


शिमला: हिमाचल प्रदेश के बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। लड़कियों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, 25 हजार नई नौकरियों की घोषणा भी की गई है।

हिमाचल के CM सीएम सुक्खू ने सोमवार को बतौर वित्तमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट पेश किया। कुल 58,514 करोड़ का बजट पेश किया गया, जो पिछली बार से 70 करोड़ ज्यादा है।

सीएम ने 2 घंटे 55 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज के कमजोर तबके पर केंद्रित था। CM सुक्खू ने सरकारी विभागों में नाममात्र मानदेय पर काम कर रहे सवा लाख से ज्यादा अस्थाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। 40 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय भी बढ़ाकर 12750 किया।

इसके साथ- साथ आर्थिक संकट के बावजूद सवा दो लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया गया। 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों का 1 जनवरी 2016 से लंबित पे-स्केल के एरियर का भुगतान भी एकमुश्त करने का ऐलान किया गया।

Previous Post Next Post