असम में अमित शाह का बड़ा बयान: कांग्रेस सरकार में हुई थी मारपीट, खानी पड़ी थी जेल की रोटी

 



गोलाघाट: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने असम में अपने पुराने अनुभव साझा किए और कांग्रेस शासनकाल की आलोचना की।  

उन्होंने कहा, असम में कांग्रेस सरकार ने मुझे पीटा था। हितेश्वर सैकिया मुख्यमंत्री थे, और जब हम इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे, तब हमें गिरफ्तार कर लिया गया। मैंने यहां सात दिन जेल की रोटी खाई है। शाह ने कांग्रेस पर असम में शांति भंग करने का भी आरोप लगाया और कहा कि आज राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।  

गृहमंत्री ने पुलिस अकादमी का नाम लचित बरफुकन के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आभार जताया और कहा कि आने वाले पांच वर्षों में यह देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी बनेगी। उन्होंने लचित बरफुकन को असम का वीर योद्धा बताते हुए कहा कि आज उनकी जीवनी 23 भाषाओं में पढ़ाई जा रही है, जिससे युवा प्रेरणा ले रहे हैं।

Previous Post Next Post