कपूरथला: पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मौड़ का निधन हो गया है। जीता मौड़ कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके के रहने वाले थे और एक नामी कबड्डी खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे। हालांकि, हाल के दिनों में वे कुछ विवादों में भी घिरे रहे थे।
सोमवार रात को जीता मौड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जीता मौड़ मूल रूप से यू.के. के निवासी थे, लेकिन पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक उनकी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनका जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें वे घायल भी हो गए थे।
करीबी सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद जीता मौड़ काफी परेशान थे। दो दिनों तक मानसिक तनाव झेलने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। सोमवार रात जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जीता मौड़ की कबड्डी में उल्लेखनीय उपलब्धियों और उनके खेल के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।