अमृतसर: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु साहिब का शुक्रिया अदा किया।
भगवंत मान ही रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि भगवंत मान ही पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले पांच साल भी भगवंत मान ही मुख्यमंत्री होंगे।
विपक्ष की अफवाहें
उन्होंने विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि पंजाब में मुख्यमंत्री बदला जा रहा है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। भगवंत मान ही पंजाब का नेतृत्व करते रहेंगे। इस बयान के साथ आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।