नई दिल्ली: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आज फिर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।
कल से ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल रही हैं और आसमानी बिजली चमक रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और राजस्थान में बारिश जारी रहने की संभावना है।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक यह मौसम बना रह सकता है।