फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का जिले की राधा स्वामी कॉलोनी में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर कई पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में लिया। सिटी थाने के एसएचओ लेखराज के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक महिला के घर में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह महिला फाजिल्का में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से कई लोगों को पकड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।