नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता का यह समर्थन भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास का प्रतीक है। वहीं, पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह जीत भाजपा की जनहितैषी नीतियों और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है।