- उम्र सीमा में करेंगे बढ़ोतरी, सभी को करेंगे पक्का – भगवंत मान
लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना के जवाहर नगर में लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान आम जनता ने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल भी किए।
नगर निगम की एक महिला कच्ची कर्मचारी ने अपनी समस्या रखते हुए कहा, "हमने अपनी पूरी उम्र कच्चे कर्मचारी के रूप में निकाल दी, लेकिन हमें अभी तक पक्का नहीं किया गया।" उसने कहा कि वह वर्षों से काम कर रही है, लेकिन सरकार की ओर से स्थायी नौकरी नहीं दी गई।
इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "उम्र सीमा पूरी होने के कारण इन्हें पक्का नहीं किया जा सका, लेकिन सरकार इस पर विचार कर रही है।" उन्होंने बताया कि अब तक 3,200 कर्मचारियों को स्थायी किया जा चुका है, जबकि 1,600 अभी भी अस्थायी हैं।
मुख्यमंत्री का आश्वासन
भगवंत मान ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि "कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। इसके लिए उम्र सीमा में भी बढ़ोतरी की जाएगी ताकि कोई कर्मचारी नौकरी से वंचित न रहे। सरकार का प्रयास है कि सभी कर्मचारियों को उनका हक मिले और उनके घरों के चूल्हे जलते रहें।"