पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शाहनाज सिंह को गिरफ्तार किया, FBI को था लंबे समय से तलाश



तरनतारन: तरनतारन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शाहनाज सिंह उर्फ शान भिंडर को गिरफ्तार किया है, जिसे अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) लंबे समय से तलाश रही थी। शाहनाज सिंह नशा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का सरगना था, जो कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था।  

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि शाहनाज सिंह के कुछ साथियों को अमेरिका में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जब अमेरिका में उसके साथियों की गिरफ्तारी हुई तो शाहनाज सिंह भारत भाग आया था। पंजाब पुलिस ने लगातार उसका पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।  पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Previous Post Next Post